प्रशिक्षण से अनुपस्थित पांच शिक्षकों को शो कॉज

Updated at : 06 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण से अनुपस्थित पांच शिक्षकों को शो कॉज

सरायकेला. सरायकेला के प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों का चल रहा बुनियाद प्लस प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित पांच शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बाल्मिकी प्रसाद द्वारा शो कॉज जारी किया गया है.शो कॉज जारी करते हुए बीइइओ श्री प्रसाद ने कहा कि इन शिक्षकों को अगले 24 घंटे के अंदर कार्यालय में […]

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला के प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों का चल रहा बुनियाद प्लस प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित पांच शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बाल्मिकी प्रसाद द्वारा शो कॉज जारी किया गया है.शो कॉज जारी करते हुए बीइइओ श्री प्रसाद ने कहा कि इन शिक्षकों को अगले 24 घंटे के अंदर कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारी को सूचना दी जायेगी.इन पांच शिक्षकों को किया गया शो कॉजत्रिलोचन महतो-उमवि वार्ड नं 2, सिप्रा रानी मल्लिक-राकउउवि सरायकेला, लक्ष्मी प्रिया महतो-प्रावि गांधी पाठशाला, ब्रजेंद्र नाथ महतो-नव प्रवि बेगनाडीह व दिलीप कुमार महतो-नव प्रावि भद्रुडीह. प्रशिक्षण के लिए इन शिक्षकों को 24 जून को ही सूचना दी जा चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola