खरसावां कुचाई में 24 घंटे गुल रही बिजली

Updated at : 06 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां कुचाई में 24 घंटे गुल रही बिजली

-अनियमित बिजली आपूर्ति से खरसावां कुचाई के 12 हजार उपभोक्ता परेशान-राजखरसावां पावर सब स्टेशन के पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर में आयी तकनीकी खराबी-राजनगर पावर सब स्टेशन में 1.6 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जलाफोटो :::: 6 केएसएन 5 : राजखरसावां पावर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते बिजली मिस्त्रीसंवाददाता, खरसावां : अनियमित बिजली आपूर्ति […]

विज्ञापन

-अनियमित बिजली आपूर्ति से खरसावां कुचाई के 12 हजार उपभोक्ता परेशान-राजखरसावां पावर सब स्टेशन के पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर में आयी तकनीकी खराबी-राजनगर पावर सब स्टेशन में 1.6 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जलाफोटो :::: 6 केएसएन 5 : राजखरसावां पावर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते बिजली मिस्त्रीसंवाददाता, खरसावां : अनियमित बिजली आपूर्ति से खरसावां-कुचाई उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान है. खरसावां-कुचाई, आमदा व बडाबांबो में 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में फॉल्ट आने के कारण रविवार दोपहर दो बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही. जिससे करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रविवार को रात भर हुई बारिश के कारण फॉल्ट को दुरुस्त नहीं किया जा सका. सोमवार को रांची से पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट को दुरुस्त किया. दो घंटा बिजली की आपूर्ति के पश्चात पुन: चार बजे खरसावां, कुचाई व बडाबांबो क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी. देर शाम को सिर्फ खरसावां में ही बिजली की आपूर्ति सामान्य हुई, जबकि आमदा व कुचाई के कई हिस्से अंधेरे रहे. सोमवार को देर शाम राजखरसावां पावर सब स्टेशन स्थित पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गयी है. ट्रांसफॉर्मर में आयी तकनीकी खराबी के कारण उक्त ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. विभाग के सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में आयी तकनीकी खराबी को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार राजनगर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है. राजनगर पावर सब स्टेशन में रविवार की रात 1.6 एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola