चांडिल डैम में केजों की संख्या बढ़ायी जायेगी: प्रधान सचिव

Updated at : 06 Jul 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल डैम में केजों की संख्या बढ़ायी जायेगी: प्रधान सचिव

चांडिल : पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने रविवार को चांडिल डैम का दौरा किया और डैम में हो रहे मत्स्य पालन की जानकारी ली. डॉ कुमार चांडिल डैम पहुंचकर केज पद्धति से हो रहे मछली पालन को देखा ओर संबंधित जानकारी ली. उन्होंने बच्चों के साथ चांडिल डैम में […]

विज्ञापन
चांडिल : पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने रविवार को चांडिल डैम का दौरा किया और डैम में हो रहे मत्स्य पालन की जानकारी ली. डॉ कुमार चांडिल डैम पहुंचकर केज पद्धति से हो रहे मछली पालन को देखा ओर संबंधित जानकारी ली. उन्होंने बच्चों के साथ चांडिल डैम में नौका विहार भी किया़ मौके पर मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि चांडिल डैम में केजों की संख्या बढ़ायी जायेगी.
राज्य में मछली की खपत के अनुपात में मछली का उत्पादन नहीं हो रहा है़ विभाग मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान दे रही है़ वर्तमान में राज्य में मछली की खपत 140 हजार टन है जबकि राज्य में मछली का उत्पादन 110 हजार टन है़ इसमें चांडिल डैम में 10 हजार टन उत्पादन होता है़
उन्होंने कहा कि चांडिल डैम में केज पर फोकस किया जायेगा और इसे बढ़ाकर मछली का उत्पादन बढ़ाया जायेगा़ इसके अलावा मछली को खिलाये जाने वाले चारा के उत्पादन की भी व्यवस्था की जायेगी. चांडिल में स्थापित फीड मील का भी विकास किया जायेगा़ पशुपालन के संबंध में उन्होंने कहा कि गव्य विकास पर सरकार काम कर रही है़ किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराकर राज्य में दुग्ध का उत्पादन बढ़ाया जायेगा़ डॉ कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को और अधिक सुविधाएं देने पर कार्ययोजना तैयार कर रही है़
इस अवसर पर राज्य के मत्स्य निदेशक राजीव कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूप कुमार चौधरी, मत्स्य पदाधिकारी धनराज काप्से, चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवि स्वावलंबी सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष नारायण गोप व सचिव श्यामल मार्डी के अलावा अनेक मत्स्य किसान उपस्थित थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola