स्थायीकरण की प्रक्रि या शुरू

Updated at : 06 Jul 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
स्थायीकरण की प्रक्रि या शुरू

सरायकेला : आरसीएच विभाग में अनुबंधित 44 एएनएम के स्थायीकरण हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर नियुक्ति हेतु गठित कमेटी की बैठक जिला समाहरणालय में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कागजात नहीं […]

विज्ञापन
सरायकेला : आरसीएच विभाग में अनुबंधित 44 एएनएम के स्थायीकरण हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर नियुक्ति हेतु गठित कमेटी की बैठक जिला समाहरणालय में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कागजात नहीं लाने के कारण 44 एएनएम के कागजात की जांच नहीं की जा सकी. जिस पर डीडीसी द्वारा मंगलवार को पुन: कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. गौरतलब है कि आरसीएच में कुल 70 अनुबंधित एएनएम हैं. जिसमें से 26 की सेवा पहले से टूट पाया गया है जबकि 44 की सेवा टूट नहीं हैं. परंतु टूट पाये गये एएनएम ने 44 एएनएम में भी सेवा टूट होने का दावा किया है. साथ ही नियमतीकरण पर आपत्ति जतायी है. इस संबंध में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने बताया कि स्थायीकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द एएनएम का स्थायी किया जा सके. इसी के तहत 44 एएनएम के भी कागजात की फिर से जांच की जायेगी. इसके लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को मंगलवार को सभी प्रकार के कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है .
सेवा टूट 26 एएनएम ने जतायी है आपत्ति : डीडीसी श्री अंसारी ने बताया कि आरसीएच के 26 एएनएम जिनका सेवा टूट पाया गया है, वे 44 एएनएम के नियमतीकरण पर आपत्ति जताते हुए उनमें भी सेवा में टूट होने का दावा किया है. जिसके कारण उपायुक्त के निर्देश पर गठित कमेटी द्वारा 44 एएनएम के कागजात की जांच की जायेगी.
कौन कौन हैं कमेटी में: अध्यक्ष डीडीसी इकबाल आलम अंसारी, सदस्य में एसडीओ दीपक कुमार, डीटीओ पारस नाथ यादव व सीएस डॉ हिमांशु भूषण बरवार
क्या होगी जांच: उपस्थिति पंजीका, दवा वितरण रजिस्ट्रार व वेतन भरपाई पंजी सहित अन्य कागजात
स्थायीकरण की मांग पर चार दिन अनशन पर थे एएनएम: स्थायीकरण की मांग पर विगत एक जुलाई से चार जुलाई तक 44 एएनएम आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. शनिवार को सांसद लक्ष्मण गिलुवा, एसडीओ दीपक कुमार व सीएस डॉ हिमांशु भूषण बरवार के प्रयास से एएनएम ने अपने अनशन को तोड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola