जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान भूमि रक्षा संघर्ष समिति का गठन

Updated at : 05 Jul 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान भूमि रक्षा संघर्ष समिति का गठन

फोटो5एसकेएल5-बैठक करते ग्रामीणसरायकेला. मेकॉन स्टील प्लांट के विरोध में स्वादा गांव में भोलानाथ टुडू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कंपनी के विरोध में किसान भूमि रक्षा संघर्ष समिति का गठन किया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति प्रत्येक पंचायत में जाकर बैठक करेगी और प्लांट के विरोध […]

विज्ञापन

फोटो5एसकेएल5-बैठक करते ग्रामीणसरायकेला. मेकॉन स्टील प्लांट के विरोध में स्वादा गांव में भोलानाथ टुडू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कंपनी के विरोध में किसान भूमि रक्षा संघर्ष समिति का गठन किया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति प्रत्येक पंचायत में जाकर बैठक करेगी और प्लांट के विरोध में ग्रामीणों को एकजुट करेंगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ जुलाई को नुवागांव पंचायत भवन में , 11 जुलाई को धोलाडीह व 12 जुलाई को मुडकुम पंचायत भवन में बैठक कर जमीन अधिग्रहण का विरोध किया जायेगा. बैठक में राम हांसदा, होदा टुडू,मंगल किस्कू, रामदास सरदार, मुखिया राजू सिंह सरदार के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola