अच्छी फसल के लिए रगड़ा पाट में हुई पूजा अर्चना

संवाददाताखरसावां . अच्छी फसल व बारिश के लिए खरसावां में बिटापुर पंचायत के रगड़ापाट में ग्राम देवी की पूजा- अर्चना की गयी. मौके पर गांव के देउरी द्वारा बकरा पूजन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से बड़गांव, बागरायडीह, कदमबेड़ा, मोसोडीह, बांधडीह, तेतुलटांड, नारायणडीह, कुलटांड, सिदाडीह व आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जुटे थे. पूजा […]
संवाददाताखरसावां . अच्छी फसल व बारिश के लिए खरसावां में बिटापुर पंचायत के रगड़ापाट में ग्राम देवी की पूजा- अर्चना की गयी. मौके पर गांव के देउरी द्वारा बकरा पूजन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से बड़गांव, बागरायडीह, कदमबेड़ा, मोसोडीह, बांधडीह, तेतुलटांड, नारायणडीह, कुलटांड, सिदाडीह व आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जुटे थे. पूजा के पश्चात ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से प्रसाद ग्रहण किया. ग्रामीणों ने एक साथ रगड़ा पाट स्थित जाहेर थान में सामूहिक रुप से हाथ उठा कर अच्छी बारिश की कामना की. पूजा के पश्चात हल्की बारिश भी हुई. पूजा के संबंध में बिटापुर मुखिया इंद्रजीत उरांव ने बताया कि राजा राजबेड़ा के जमाने से हर वर्ष सात गांव के ग्रामीण रगड़ा पाट में पूजा के लिए जुटते है तथा अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




