अभिजीत स्टील कंपनी के मुद्दे पर बैठक अब 26 को

Updated at : 20 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अभिजीत स्टील कंपनी के मुद्दे पर बैठक अब 26 को

कंपनी में कार्य प्रारंभ करने व बकाया वेतन के भुगतान पर होगी चर्चा20 केएसएन 3 : बंद पड़ा अभिजीत स्टील प्लांट (फाइल फोटो)संवाददाता, सरायकेला खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील कंपनी को पुन: खोलवाने तथा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के मुद्दे पर अब 26 जून को श्रम अधीक्षक, सरायकेला खरसावां के कार्यालय में […]

विज्ञापन

कंपनी में कार्य प्रारंभ करने व बकाया वेतन के भुगतान पर होगी चर्चा20 केएसएन 3 : बंद पड़ा अभिजीत स्टील प्लांट (फाइल फोटो)संवाददाता, सरायकेला खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील कंपनी को पुन: खोलवाने तथा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के मुद्दे पर अब 26 जून को श्रम अधीक्षक, सरायकेला खरसावां के कार्यालय में बैठक होगी. पहले आठ जून को यह बैठक रखी गयी थी, जिसे स्थगित कर 19 जून को यह बैठक आहूत की गयी. अब श्रम अधीक्षक रवींद्र प्रसाद सिंह के क्षेत्र से बाहर रहने के कारण 19 जून की तिथि को भी बैठक नहीं हो सकी और 26 जून को बैठक की अगली तिथि तय की गयी है. जिला के श्रम अधीक्षक रवींद्र प्रसाद सिंह ने अभिजीत स्टील कंपनी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी आरके सिंह को 26 जून को श्रम अधीक्षक के कार्यालय में बकाया वेतन भुगतान एवं कंपनी का कार्य प्रारंभ किये जाने के बावत सुस्पष्ट लिखित मंतव्य के साथ भाग लेने को कहा गया है. विदित हो कि विगत 21 मार्च को अभिजीत स्टील में कार्यरत मजदूरों (जिन्होंने कंपनी को प्लांट लगाने के लिए जमीन दिया था) ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर बकाया वेतन का भुगतान करने तथा प्लांट को शुरू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा था. मजदूरों के इसी आवेदन पर श्रम अधीक्षक के कार्यालय में कंपनी को बकाया वेतन का भुगतान करने के साथ- साथ प्लांट को चालू कराने के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखने को कहा गया है. बैठक में बुरुडीह मुखिया व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वाले रैयतों को भी बुलाया गया है. उल्लेखनीय है कि विगत नवंबर 2014 से खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील प्लांट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola