सीएचसी स्तर पर भी मनाया जायेगा योग दिवस: सीएस

सरायकेला. स्थानीय बिरसा स्टेडियम में योग दिवस को लेकर तैयारी पुरी हो गयी है. जिला मुख्यालय में योग दिवस बिरसा स्टेडियम में होगा जबकि सीएचसी स्तर पर भी योग किया जायेगा. जिसमें स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार व जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल ने संयुक्त रूप […]
सरायकेला. स्थानीय बिरसा स्टेडियम में योग दिवस को लेकर तैयारी पुरी हो गयी है. जिला मुख्यालय में योग दिवस बिरसा स्टेडियम में होगा जबकि सीएचसी स्तर पर भी योग किया जायेगा. जिसमें स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार व जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल ने संयुक्त रूप कही. सीएस बरवार ने बताया कि चांडिल प्रखंड में विद्या मंदिर परिसर, गम्हरिया सीएचसी में घोड़ाबाबा मंदिर परिसर, ईचागढ़ में सीएचसी परिसर, कुचाई में फुटबॉल मैदान, नीमडीह में पशुपालन विभाग परिसर, राजनगर में प्रखंड परिसर एवं खरसावां में उवि प्रांगण में योग किया जायेगा. उन्होंने बताया की 20 जून को योग को लेकर अभ्यास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




