बीएससी व एमए की पढ़ाई के लिए अभाविप ने की बैठक

Updated at : 19 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीएससी व एमए की पढ़ाई के लिए अभाविप ने की बैठक

फोटो 19एसकेएल 1, बैठक करते छात्र.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला मुख्यालय में स्थित एकमात्र काशी साहू महाविद्यालय में बीएससी प्रतिष्ठा व एमए की पढ़ाई पुन: चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित हुई. जिसमें उपस्थित सभी छात्रों ने कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन से एक स्वर में पुन: […]

विज्ञापन

फोटो 19एसकेएल 1, बैठक करते छात्र.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला मुख्यालय में स्थित एकमात्र काशी साहू महाविद्यालय में बीएससी प्रतिष्ठा व एमए की पढ़ाई पुन: चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित हुई. जिसमें उपस्थित सभी छात्रों ने कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन से एक स्वर में पुन: बीएससी प्रतिष्ठा व एमए की पढ़ाई इसी सत्र से चालू कराने की मांग की. बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक आचार्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिले के एकमात्र महाविद्यालय में छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित कर साजिश के तहत क्षेत्र को पिछड़ा बनाया जा रहा है. जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि पढ़ाई चालू कराने को लेकर कुर्बानी भी देनी पड़े, तो छात्र पीछे नहीं हटेंगे. योग दिवस के अवसर पर 21 जून को महाविद्यालय परिसर में योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुख्य रुप से सोहन सिंह,बबलू महतो,कृष्णा दास,विकास चौरसिया,राजा ज्योतिषी,कृष्णा राणा,संतोष कुमार,झंटु दास समेत कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola