उद्योग का रुप ले रही है ट्रांसफर पोस्टींग : गागराई

Updated at : 17 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
उद्योग का रुप ले रही है ट्रांसफर पोस्टींग : गागराई

– विधायक दशरथ गागराई ने किया विभिन्न गांवों का दौरा17 केएसएन 3 : नारायणबेड़ा में ग्रामीणों से मिलते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, बड़ाबांबो खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर पोस्टींग उद्योग का रुप ले चुकी है. उन्होंने कहा कि तमाम मापदंडों को ताक पर रख कर राज्य सरकार बड़े पैमाने […]

विज्ञापन

– विधायक दशरथ गागराई ने किया विभिन्न गांवों का दौरा17 केएसएन 3 : नारायणबेड़ा में ग्रामीणों से मिलते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, बड़ाबांबो खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर पोस्टींग उद्योग का रुप ले चुकी है. उन्होंने कहा कि तमाम मापदंडों को ताक पर रख कर राज्य सरकार बड़े पैमाने पर तबादला कर रही है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, जिनका कार्यकाल एक साल भी नहीं हुआ है. इससे अधिकारियों में कार्य करने का मनोबल गिरेगा. उन्होंने कहा कि समय से पूर्व अधिकारियों के स्थानांतरण पर सरकार को कारण भी स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान विकास से अधिक ट्रांसफर पोस्टींग पर है. विकास कार्य जिस गति से होना चाहिए, वैसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सदन के भीतर व बाहर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी और जनता का कार्य पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनायेगी. इससे पूर्व विधायक ने खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा आम लोगों से रु- ब- रु हुए. मौके पर मुख्य रुप से झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, मुकुंद सिंहदेव, पातर हेंब्रम, लाल सिंह बोईपाई, ललन तिवारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola