किसानों को दिया गया बीजोपचार का प्रशिक्षण

Updated at : 17 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को दिया गया बीजोपचार का प्रशिक्षण

बड़ाबांबो . खरीफ फसल बीजोपचार अभियान के तहत छोटाबांबो गांव में किसानों को बीजोपचार का प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी परशुराम महतो व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती के संबंध में जानकारी दी. परशुराम महतो ने बताया की श्रीविधि से धान […]

विज्ञापन

बड़ाबांबो . खरीफ फसल बीजोपचार अभियान के तहत छोटाबांबो गांव में किसानों को बीजोपचार का प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी परशुराम महतो व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती के संबंध में जानकारी दी. परशुराम महतो ने बताया की श्रीविधि से धान की खेती करने पर अधिक उपज होगा तथा लागत भी काफी कम आयेगी. श्री महतो ने बताया कि किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने पर प्रोत्साहन राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर एक हजार रुपया भी दिया जायेगा. इस अवसर पर किसान मित्र जगदीश चंद्र महतो व हरिश चंद्र महतो भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola