वज्रपात से एक की मौत, दो घायल

Updated at : 16 Jun 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक की मौत, दो घायल

चक्रधरपुर : सोमवार को तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई. जिसमें एक महिला(50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य वृद्धा( 65) व एक युवक (22) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार जामीद पंचायत […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : सोमवार को तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई. जिसमें एक महिला(50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य वृद्धा( 65) व एक युवक (22) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार जामीद पंचायत के इंदकाटा गांव निवासी शांति देवी (50) पर ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि बहरागोड़ा प्रखंड के गम्हारिया निवासी दिलीप बास्के (22) अपने जीजा के घर राघोई गांव से बाइक से घर जा रहा था. अचानक बारिश होने के कारण दिलीप बाइक खड़ा कर रामचंद्रपुर के एक पीपल पेड़ के नीच खड़ा हो गया. जहां वज्रपात होने से दिलीप घायल हो गया.
दूसरी ओर रामचंद्रपुर निवासी शंखेश्वरी महतो(65) अपने घर में काम कर रही थी. तभी वज्रपात होने से शंखेश्वरी भी घायल हो गयी. दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के उपरांत दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola