अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल

Updated at : 14 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल

फोटो14एसकेएल 4- घायल युवकसरायकेला. सरायकेला-कांड्रा सड़क पर दुगनी कोलढीपी के समीप नायकसाही निवासी किशोर नायक नामक बीस वर्षीय युवक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना रविवार लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने घर से निकल […]

विज्ञापन

फोटो14एसकेएल 4- घायल युवकसरायकेला. सरायकेला-कांड्रा सड़क पर दुगनी कोलढीपी के समीप नायकसाही निवासी किशोर नायक नामक बीस वर्षीय युवक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना रविवार लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने घर से निकल कर कहीं जा रहा था कि सरायकेला की ओर से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में वह आ गया. जिससे उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आयी है. घटना की सूचना पर घायल को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola