कुचाई के मरांगहातु में छऊ नृत्य का आयोजन

Updated at : 14 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई के मरांगहातु में छऊ नृत्य का आयोजन

संवाददाता, खरसावां कुचाई के मरांगहातु गांव में शनिवार की रात वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. पहले जामडाली फिर गणेश बंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित नृत्य पेश कर ऐसा समां बांधा की सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये. दर्शकों ने श्रीकृष्ण […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां कुचाई के मरांगहातु गांव में शनिवार की रात वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. पहले जामडाली फिर गणेश बंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित नृत्य पेश कर ऐसा समां बांधा की सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये. दर्शकों ने श्रीकृष्ण बाल लीला पर आधारित कालिया दमन, मथुरा गमन नृत्य को काफी सराहा. कलाकारों ने आदिवासियों के शिकार परंपरा पर आधारित शबर नृत्य, मां दुर्गा की महिषासुर वध, राजा हरिश चंद्र के दान, गुप्त मिलन, राम लक्ष्मण पर आधारित सेतु बंधन, अश्वमेध यज्ञ व सीता हरण, शिव पार्वती के तांडव नृत्य को जीवंत रुप दे कर समां बांधा. बड़ी संख्या में दर्शक रात भर छऊ नृत्य का आनंद लेते रहे. नृत्य सोमवार को अहले सुबह तक जारी रहा. इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया था. मेला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. गांव में हर वर्ष रजो संक्रांति की पूर्व संध्या पर छऊ नृत्य का आयोजन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola