बड़ाबांबो हाट में पेयजल की किल्लत

बड़ाबांबो. बड़ाबांबो साप्ताहिक हाट में पेयजल संकट गहरा गया है. यहां रविवार व बुधवार को साप्ताहिक हाट करने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है. परंतु हाट परिसर में पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. हाट परिसर में गाड़े गये दो चापाकलों में से एक खराब पड़ा हुआ है, जबकि दूसरे […]
बड़ाबांबो. बड़ाबांबो साप्ताहिक हाट में पेयजल संकट गहरा गया है. यहां रविवार व बुधवार को साप्ताहिक हाट करने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है. परंतु हाट परिसर में पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. हाट परिसर में गाड़े गये दो चापाकलों में से एक खराब पड़ा हुआ है, जबकि दूसरे चापाकल के आस पास गंदगी का जमावड़ा लगा हुआ है तथा पीने योग्य पानी भी नहीं निकलता है. ऐसे में साप्ताहिक हाट करने के लिये पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. हाट में होटल व अन्य दुकान लगाने वालों को भी पानी के लिये भटकना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बड़ाबांबो हाट परिसर में पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




