विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण हो:घोष

Updated at : 10 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण हो:घोष

सरायकेला. जिले के सभी विद्यालय एक माह के अंदर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर संबंधित रिपोर्ट कार्यालय में यथाशीघ्र जमा करें. उक्त निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को दी. जिला शिक्षा अधीक्षक श्री घोष ने कहा कि विद्यालयों में पूर्व […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिले के सभी विद्यालय एक माह के अंदर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर संबंधित रिपोर्ट कार्यालय में यथाशीघ्र जमा करें. उक्त निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को दी.

जिला शिक्षा अधीक्षक श्री घोष ने कहा कि विद्यालयों में पूर्व से बने शौचालयों का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर जिन विद्यालयों क ा शौचालय मरम्मत के पश्चात उपयोग योग्य होगा उन विद्यालयों के शौचालय का मरम्मतीकरण किया जायेगा.

जिन विद्यालयों का शौचालय अत्यधिक जर्जर है, जो मरम्मत के बाद भी उपयोग के योग्य नहीं होगा, उनके स्थान पर नया शौचालय बनाया जायेगा. शौचालय निर्माण कार्य में संबंधित विद्यालय के शिक्षक सहयोग करेंगे. बैठक में पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता, कई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रखंड के स्वच्छता समन्वयक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola