महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेंगी मानवधिकार संस्था

Updated at : 07 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेंगी मानवधिकार संस्था

खरसावां. अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार संस्था (वाइडीसी)के तत्वावधान में स्थानीय सरायकेला में महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं. संस्था के महासचिव उग्रनाथ तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई व साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका […]

विज्ञापन

खरसावां. अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार संस्था (वाइडीसी)के तत्वावधान में स्थानीय सरायकेला में महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं. संस्था के महासचिव उग्रनाथ तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई व साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. फिर से संस्था द्वारा महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. संस्था के सचिव श्री तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षित होने के पश्चात महिलाओं को संस्था द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण जल्द दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola