हर शनिवार को खुंटपानी में लगेगा विधायक का जनता दरबार

11 केएसएन 4 : पांड्राशाली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक दशरथ गागराईबड़ाबांबो/खुंटपानी खुंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली रेलवे ग्राउंड में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक जिला सचिव सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड के दस पंचायतों में चल रही विकास योजनों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर उपस्थित पार्टी […]
11 केएसएन 4 : पांड्राशाली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक दशरथ गागराईबड़ाबांबो/खुंटपानी खुंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली रेलवे ग्राउंड में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक जिला सचिव सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड के दस पंचायतों में चल रही विकास योजनों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयासरत हूं. खुंटपानी प्रखंड के विकास पर पूरा जोर रहेगा. उन्होंने कहा कि खुंटपानी प्रखंड में अब भी बिजली एक बड़ी समस्या बनी हुई है. आने वाले समय में इस समस्या का समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि खुंटपानी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में हर शनिवार को जनता दरबार लगाया जायेगा. जनता की समस्याओं को समाधान के लिये संबंधित विभाग के पास भेजा जायेगा. बैठक में मुख्य रुप से इकबाल अहमद, सतीश पुरती, जय सिंह पुरती, यशवंत पुरती, गोविंद हेंब्रम, लेवेया जोंको, मांगीलाल महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




