कल्याण मंत्री ने किया तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण

Updated at : 10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याण मंत्री ने किया तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण

दूर होगी तीरंदाजों की समस्या : लुइस मरांडी 10 केएसएन 1 : सरायकेला परिसदन में कल्याण मंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता10 केएसएन 6, 7 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी तथा अकादमी में तीरंदाजी करते तीरंदाजसंवाददाता, खरसावां दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी का राज्य के कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री […]

विज्ञापन

दूर होगी तीरंदाजों की समस्या : लुइस मरांडी 10 केएसएन 1 : सरायकेला परिसदन में कल्याण मंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता10 केएसएन 6, 7 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी तथा अकादमी में तीरंदाजी करते तीरंदाजसंवाददाता, खरसावां दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी का राज्य के कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने तीरंदाजों से अकादमी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. तीरंदाजों ने मुख्य रुप से अकादमी में उपकरण व खेल मैदान की कमी की बातें कही. तीरंदाजों ने बताया कि वर्ष 2007 के बाद से उन्हें खेल उपकरण नहीं दिया गया है. अकादमी की अन्य समस्याओं से भी कल्याण मंत्री लुइस मरांडी रु-ब-रु हुई. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में खेल भी शामिल है. तीरंदाजों की समस्या को दूर कर अकादमी की बेहतरी की दिशा में कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिला खेल के क्षेत्र में स्वंय को स्थापित कर चुका है. यहां से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज निकले है. कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने बताया कि दुमका में भी एक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जायेगी. इसके लिये केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गयी है. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी भीष्म कुमार, तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती समेत अन्य पदाधिकारी व तीरंदाज उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola