लुइस मरांडी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Updated at : 10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लुइस मरांडी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

फोटो 10एसकेएल 1, मंत्री का स्वागत करते भाजपाई.प्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला के परिसदन में रविवार को सूबे के कल्याण मंत्री लुइस मरांडी का भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष रामानाथ महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने पार्टी नेताओं से भाजपा की गतिविधियों की […]

विज्ञापन

फोटो 10एसकेएल 1, मंत्री का स्वागत करते भाजपाई.प्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला के परिसदन में रविवार को सूबे के कल्याण मंत्री लुइस मरांडी का भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष रामानाथ महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने पार्टी नेताओं से भाजपा की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए जिला में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. मंत्री लुइस मरांडी ने कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी के विकास संदेश व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को जन -जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया.परिसदन से निकलने के पश्चात मंत्री लुइस मरांडी ने दुगनी में स्थित आर्चरी एकेडमी में जाकर दिये जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए पूरे अकादमी का निरीक्षण किया. मौके पर जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष ललन कुमार,जानी हाजरा,विशु कवि,सुनील चौधरी,सोहन सिंह व राजीव महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola