पुलिस काम में पारदर्शिता लाकर जनता का विश्वास जीतें : एसपी

Updated at : 09 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस काम में पारदर्शिता लाकर जनता का विश्वास जीतें : एसपी

प्रतिनिधि, सरायकेला जिला समाहरणालय के आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों संग क्राइम मीटिंग की. क्राइम मीटिंग में एसपी श्री महथा ने कहा कि सरायकेला जिला कई बड़े शहरों को जोड़ती है. जिसके कारण सरायकेला का क्षेत्र अन्य जिला से बड़ा है. एसपी श्री महथा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेला जिला समाहरणालय के आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों संग क्राइम मीटिंग की. क्राइम मीटिंग में एसपी श्री महथा ने कहा कि सरायकेला जिला कई बड़े शहरों को जोड़ती है. जिसके कारण सरायकेला का क्षेत्र अन्य जिला से बड़ा है. एसपी श्री महथा ने जिला का बड़ा क्षेत्र होने के कारण थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सुदूरवर्ती व निकटवर्ती जिले के चेकिंग पोस्ट पर अन्य थाना प्रभारियों के मदद से चेकिंग व गश्ती अभियान चलाये तथा चेकिंग अभियान की हर हाल में वीडियोग्राफी सुनिश्चित करें. एसपी श्री महथा ने अप्रैल माह में जिला में हुए अपराधों कि समीक्षा करते हुए पुराने मामलों का निष्पादन कर वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने,धर पकड़ अभियान तेज करने व रात्रि गश्ती में तेजी लाने सहित अन्य निर्देश देकर अपराध पर कंट्रोल करने की बातें कही. ताकि आम जन भयमुक्त जीवन जी सकें. क्राइम मीटिंग में एसपी ने जिला के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र में एलआरपी अभियान में तेजी लाने के साथ पुलिस- पब्लिक मैत्रीवत संबंध को और अधिक मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ना चाहिए. क्राइम मीटिंग में जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर एएसपी दीपक सिन्हा,डीएसपी सत्यनारायण रजक, एसडीपीओ नरेश कुमार,अंचल निरीक्षक द्विवेदी कनक भूषण, सरायकेला थाना प्रभारी विनोद कुमार, खरसावां थाना प्रभारी अजय कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola