बसों के परमिट के आधार पर तय होंगे रूट

Updated at : 08 May 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बसों के परमिट के आधार पर तय होंगे रूट

बसों व मिनी बस के परमिट के आधार पर रूट का होगा निर्धारण फोटो 8एसकेएल4 बैठक करते डीसी व अन्य.सरायकेला. समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि बसों व मिनी बस के परमिट के आधार पर उनके रूट […]

विज्ञापन

बसों व मिनी बस के परमिट के आधार पर रूट का होगा निर्धारण फोटो 8एसकेएल4 बैठक करते डीसी व अन्य.सरायकेला. समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि बसों व मिनी बस के परमिट के आधार पर उनके रूट का निर्धारण किया जायेगा. साथ ही जिला के सभी मार्गों का निर्धारण करते हुए बस व मिनी बस की परमिट दी जायेगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व से मार्गों पर चल रही बस व उनकी संख्या की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार नये मार्ग पर भी बस चलाने की परमिट दी जायेगी. बैठक में बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर चरणबद्ध टीम बनाकर जांच चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी नीलम लता,अनुमंडल पदाधिकारी संजीव बेसरा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola