खरसावां रडगांव पथ : आठ गांव में 15 एकड़ रैयती जमीन का होगा अधिग्रहण

8 केएसएन 4 : निर्माणाधीन खरसावां- रड़गांव सड़कसंवाददाता,खरसावां खरसावां को एनएच 33 से जोड़ने वाली खरसावां रड़गांव सड़क में खरसावां से रायजेमा तक की सड़क खरसावां अंचल के अधीन है. खरसावां से रायजेमा तक करीब 15 एकड़ जमीन का भू अधिग्रहण किया जायेगा. जानकारी के अनुसार भू अर्जन विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण की पहली प्रक्रिया […]
8 केएसएन 4 : निर्माणाधीन खरसावां- रड़गांव सड़कसंवाददाता,खरसावां खरसावां को एनएच 33 से जोड़ने वाली खरसावां रड़गांव सड़क में खरसावां से रायजेमा तक की सड़क खरसावां अंचल के अधीन है. खरसावां से रायजेमा तक करीब 15 एकड़ जमीन का भू अधिग्रहण किया जायेगा. जानकारी के अनुसार भू अर्जन विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस सड़क के निर्माण हेतु प्रखंड के आठ गांवों के रैयतदारों को नोटिस जारी किया गया है. पथ निर्माण विभाग की यह सड़क खरसावां से रायजेमा होते हुए रड़गांव में एनएच 33 को जोड़ेगी. 29.407 किमी की लंबाई वाली इस सड़क के निर्माण में 49 करोड़ 71 लाख 54 हजार की लागत आयेगी. सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें से सात मीटर पर कालीकरण किया जायेगा, जबकि सड़क के दोनों किनारे ढ़ाई-ढ़ाई मीटर पर ब्लैंक सोल्डर बैठाया जायेगा. कहां कितने जमीन का होगा अधिग्रहण खेलारीसाही : 1.10 एकड़टांकोडीह : 2.645 एकड़हारीभंजा : 3.15 एकड़हुडांगदा : 3.15 एकड़मुदाडीह : 0.345 एकड़पुंडीदा : 0.53 एकड़सौरांग : 1.34 एकड़रायजामा : 3.165 एकड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




