7 वां साईं महोत्सव संपन्न,भजन संध्या में उमड़ी भीड़

फोटो 7एसकेएल 4,5 साईं मंदिर व निकली पालकी यात्रा.सरायकेला. सरायकेला स्थित साईं मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से सातवां साईं महोत्सव का आयोजन किया गया.साईं महोत्सव के तहत सुबह छह बजे कंकड़ आरती पाठ किया गया. उसके बाद दिन भर आरती व पूजा का कार्यक्रम चला. जिसमें भक्तों की लंबी कतार लगी रही. इसके बाद […]
फोटो 7एसकेएल 4,5 साईं मंदिर व निकली पालकी यात्रा.सरायकेला. सरायकेला स्थित साईं मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से सातवां साईं महोत्सव का आयोजन किया गया.साईं महोत्सव के तहत सुबह छह बजे कंकड़ आरती पाठ किया गया. उसके बाद दिन भर आरती व पूजा का कार्यक्रम चला. जिसमें भक्तों की लंबी कतार लगी रही. इसके बाद शाम को पूरे सरायकेला नगर में साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाला गयी, जो पूरे नगर भ्रमण के पश्चात वापस मंदिर पहुंची. शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायिका मीना मुखर्जी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




