वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे पंचायतों के डाटा

Updated at : 08 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे पंचायतों के डाटा

– ऑनलाइन होंगे पंचायत सचिवालय- पंचायतों में होगी हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्थासंवाददाता, खरसावां पंचायत सचिवालयों को ऑन लाइन करने की तैयारी चल रही है. पंचायतों में कंप्यूटर लगाने के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की भी व्यवस्था की जायेगी. पंचायतों की रिपोर्ट अब पोथियों की जगह कंप्यूटर के बेवसाइट पर दर्ज होंगे. सभी पंचायतों के […]

विज्ञापन

– ऑनलाइन होंगे पंचायत सचिवालय- पंचायतों में होगी हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्थासंवाददाता, खरसावां पंचायत सचिवालयों को ऑन लाइन करने की तैयारी चल रही है. पंचायतों में कंप्यूटर लगाने के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की भी व्यवस्था की जायेगी. पंचायतों की रिपोर्ट अब पोथियों की जगह कंप्यूटर के बेवसाइट पर दर्ज होंगे. सभी पंचायतों के डाटा को एरिया प्रोफाइल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है. लोग अब इंटरनेट के एक क्लिक पर पंचायतों में चल रही गतिविधियों से रु-ब-रु हो सकेंगे. खरसावां प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में कंप्यूटर लगा दिया गया है. अधिकांश पंचायत भवनों में सोलर एनर्जी के तहत सोलर प्लेट लगा कर बिजली की व्यवस्था की गयी है. इसे पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में नयी पहल माना जा रहा है. जिला में 104 पंचायतों का है अपना भवनसरायकेला खरसावां जिला में 136 में से 104 पंचायतों का अपना भवन है. शेष 32 पंचायतों में या तो पंचायत भवन का निर्माण कार्य अपूर्ण है या फिर अब तक पंचायत भवन किसी न किसी कारण से नहीं बन सका है. जिला के सरायकेला प्रखंड में 14 में से 13, खरसावां के 13 में से 11, कुचाई के 10 में से आठ, राजनगर के 21 में से 13, गम्हरिया के 21 में से 17, चांडिल के 21 में से 15, नीमडीह के 13 में से पांच, कुकडू के नौ में से आठ व ईचागढ़ के सभी 14 पंचायत में पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola