निर्माण कार्य जांच का निर्देश

Updated at : 08 May 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य जांच का निर्देश

खरसावां : जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चंद्र शेखर ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत सेवक सुबह दस से 12 बजे तक पंचायत भवन में बैठे, यह सुनिश्चित की जाये. बैठक में बताया गया कि कुचाई के एकलव्य आश्रम विद्यालय में निर्माण […]

विज्ञापन
खरसावां : जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चंद्र शेखर ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत सेवक सुबह दस से 12 बजे तक पंचायत भवन में बैठे, यह सुनिश्चित की जाये. बैठक में बताया गया कि कुचाई के एकलव्य आश्रम विद्यालय में निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है.
उक्त निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल की ओर से किया जा रहा है. उपायुक्त ने निर्माण कार्य का जांच कराने का निर्देश दिया. सभी पंचायत भवनों को पूर्ण कर एमआइएस में इंट्री कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया.
बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त इकवाल आलम अंसारी, मेसो अधिकारी भीष्म कुमार, डीआरडीए निदेशक दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पारस नाथ यादव, सरायकेला एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, चांडिल एसडीओ नंद किशोर प्रसाद समेत सभी बीडीओ, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola