नागरिक सुरक्षा दल का होगा गठन

Updated at : 07 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा दल का होगा गठन

सरायकेला. प्राकृतिक आपदा से निबटने व तत्काल राहत प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर नागरिक सुरक्षा दल का गठन किया जायेगा. इस संबंध में सरकार के सचिव द्वारा उपायुक्त चन्द्रशेखर को पत्र भेज कर समिति के गठन के लिए 100 से 120 लोगों का नाम भेजने का दिशा- निर्देश दिया गया है, जिसमें 25 […]

विज्ञापन

सरायकेला. प्राकृतिक आपदा से निबटने व तत्काल राहत प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर नागरिक सुरक्षा दल का गठन किया जायेगा. इस संबंध में सरकार के सचिव द्वारा उपायुक्त चन्द्रशेखर को पत्र भेज कर समिति के गठन के लिए 100 से 120 लोगों का नाम भेजने का दिशा- निर्देश दिया गया है, जिसमें 25 प्रतिशत सक्रिय युवा व युवतियों का नाम हो. इस दिशा में त्वरित कार्य करते हुए जिला स्तरीय नागरिक सुरक्षा समिति में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक,जिले के तीनों विधायक,अनुमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता,रेड क्रॉस सोसाइटी समेत अन्य पदाधिकारी के अलावा पत्रकारों,समाजसेवी व सक्रिय युवाओं व युवतियों को शामिल कर जिला से 130 लोगों का नाम राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है. समिति के गठन के पश्चात चयनित सक्रिय युवाओं को सरकार की ओर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के माध्यम से प्रशिक्षण देकर आपदा से निबटने व तत्काल राहत दिलाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola