डीसी ने किया शहीद पार्क का निरीक्षण

Updated at : 06 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने किया शहीद पार्क का निरीक्षण

6 केएसएन 4 : निरीक्षण करते डीसी चंद्रशेखरप्रतिनिधि, खरसावांजिले के उपायुक्त चंद्रशेखर ने खरसावां में निर्माणाधीन शहीद पार्क का अवलोकन किया. इस दौरान उपायुक्त ने वन विभाग व अन्य अधिकारियों से शहीद पार्क के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली. बताया गया कि चहारदिवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा है. बताया गया कि […]

विज्ञापन

6 केएसएन 4 : निरीक्षण करते डीसी चंद्रशेखरप्रतिनिधि, खरसावांजिले के उपायुक्त चंद्रशेखर ने खरसावां में निर्माणाधीन शहीद पार्क का अवलोकन किया. इस दौरान उपायुक्त ने वन विभाग व अन्य अधिकारियों से शहीद पार्क के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली. बताया गया कि चहारदिवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा है. बताया गया कि शहीद पार्क के लिए सरकार से मिले 1.72 करोड़ रुपये में से 1.02 करोड़ रुपये का कार्य योजना तैयार कर लिया गया है. शेष 70 रुपये का कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है. पार्क के भीतर एक चबूतरा बनाने का निर्देश दिया दिया गया है. एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने को कहा गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी शुभ्रकांती दा, बीडीओ शंकराचार्य सामड़, वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद समेत विशेष प्रमंडल व भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola