सुरक्षा योजना के तहत लोगों का बीमा करा रही है ओबीसी बैंक

Updated at : 05 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा योजना के तहत लोगों का बीमा करा रही है ओबीसी बैंक

फोटो5एसेकएल4- जानकारी देते बैंक प्रबंधकप्रतिनिधि, सरायकेला आम लोगों तक सस्ता इंश्योरेंस देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स आम लोगों का बीमा करा रही है. जानकारी देते हुए ओरियंटल बैंक के प्रबंधक एसके शशि ने बताया कि प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

फोटो5एसेकएल4- जानकारी देते बैंक प्रबंधकप्रतिनिधि, सरायकेला आम लोगों तक सस्ता इंश्योरेंस देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स आम लोगों का बीमा करा रही है. जानकारी देते हुए ओरियंटल बैंक के प्रबंधक एसके शशि ने बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत बीमा धारक को मात्र बारह रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये बीमा व विकलांगता होने पर एक लाख रुपये बीमा का लाभ मिलेगा. यह बीमा 18 से 70 वर्ष तक के लोग करा सकते हैं. जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रुपये वाषिक प्रीमियम में 18 से 50 तक के लोग दो लाख रुपये का जीवन कवर ले सकते हैं. अगर किसी भी कारण वश मृत्यु होती है तो दो लाख रुपये परिजनों को बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा. श्री शशि ने कहा कि योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में बैंक प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में बैंक गांव- गांव में शिविर लगा कर लोगों तक योजना का लाभ पहुंचा रही है. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेना काफी आसान है. इसमें बैंक में बीमा धारक का सेविंग खाता होना अनिवार्य है. योजना के लिए सरायकेला व राजनगर प्रखंड के कई गांवों में शिविर आयोजित किया जा चुका है और अब तक लगभग दौ सौ लोगों का बीमा कराया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola