आंध्र में नाट्य शिरोमणी से सम्मानित किये गये पद्मश्री गोपाल दुबे

Updated at : 03 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र में नाट्य शिरोमणी से सम्मानित किये गये पद्मश्री गोपाल दुबे

प्रतिनिधि, सरायकेला सात समंदर पार सरायकेला शैली छऊ नृत्य के विकास में अपना पुरा जीवन न्यौछावर करने वाले पं गोपल दुबे को आंध्र प्रदेश राज्य में नाट्य शिरोमणी उपाधि से सम्मानित किया गया. छऊ नृत्य पर पद्मश्री प्राप्त पं गोपाल दुबे को आंध्रप्रदेश राज्य के गुटुर में आयोजित मंजारी कुचीपुड़ी डांस एकेडमी द्वारा राज्य के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेला सात समंदर पार सरायकेला शैली छऊ नृत्य के विकास में अपना पुरा जीवन न्यौछावर करने वाले पं गोपल दुबे को आंध्र प्रदेश राज्य में नाट्य शिरोमणी उपाधि से सम्मानित किया गया. छऊ नृत्य पर पद्मश्री प्राप्त पं गोपाल दुबे को आंध्रप्रदेश राज्य के गुटुर में आयोजित मंजारी कुचीपुड़ी डांस एकेडमी द्वारा राज्य के राज्यपाल द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया. सम्मान स्वरूप पं गोपाल दुबे को प्रतीक चिह्न व नकद राशि दी गयी.

पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात पद्मश्री दुबे ने कहा कि आंध्र प्रदेश में नाट्य शिरोमणी का सम्मान काफी गौरवपूर्ण है. एकेडमी द्वारा छऊ नृत्य पर विशेष योगदान देन पर यह सम्मान दिया गया है. लगभग एक दर्जन से अधिक पुरस्कारों से अब तक नवाजे जा चुके पं गोपाल दुबे ने कहा कि छऊ पर ही जुलाई में ढाका में आयोजित फेस्टिवल व इंटर नेशनल डांस फेस्टिवल तिरुवंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि इसके लिए कलाकारों द्वारा रियाज किया जा रहा है. अब तक प्राप्त पुरस्कार त्र पद्मश्री पुरस्कार 2012 त्र झारखंड स्टेट अवार्ड 2007 त्र सुवर्ण शंखो अवार्ड मुंबई 2010 त्र भारत सरकार कला सांस्कृतिक मंत्रालय 2012 त्रनटराज म्यूजिक डांस अकादमी आंध्रप्रदेश 2013 त्र नाट्य पद्म पुरस्कार विशाखापट्टनम 2013 त्र नाट्य किरिटी शिखर पुरस्कार केरल 2013 त्र नाट्य श्री टाईटल पुरस्कार विशाखापट्टनम 2013 त्रपद्मभूषण गुरु चिन्मया लाइफ अचीवमैंट पुरस्कार आंध्रप्रदेश 2014 के अलावा कई और पुरस्कार प्राप्त कर चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola