एकलव्य आश्रम के छात्रों ने स्कूल छोड़ा, तालाबंदी

Updated at : 03 May 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
एकलव्य आश्रम के छात्रों ने स्कूल छोड़ा, तालाबंदी

कुचाई : कल्याण विभाग की ओर से संचालित कुचाई की एकलव्य आश्रम आवासीय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज सभी 190 स्कूली छात्र एक मई की सुबह स्कूल छोड़ कर घर लौट गये.छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट व कार्यालय में तालाबंदी कर चाभी भी अपने साथ रख लिया है. विद्यालय में अध्ययन कर रहे […]

विज्ञापन

कुचाई : कल्याण विभाग की ओर से संचालित कुचाई की एकलव्य आश्रम आवासीय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज सभी 190 स्कूली छात्र एक मई की सुबह स्कूल छोड़ कर घर लौट गये.छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट व कार्यालय में तालाबंदी कर चाभी भी अपने साथ रख लिया है. विद्यालय में अध्ययन कर रहे सभी 190 छात्र आदिवासी हैं.

छात्रों ने बताया कि बार-बार उच्च अधिकारियों को विद्यालय में व्याप्त समस्या की जानकारी देने के बावजूद भी उनके समस्या का समाधान नहीं किया गया.

विद्यालय व छात्रावास में आधारभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है. छात्रों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक स्कूल नहीं लौटेंगे. विद्यालय में कक्षा छह से दस तक पढ़ाई होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola