स्वास्थ्य उपकेंद्र मुरुप हमेशा रहता है बंद

Updated at : 29 Apr 2015 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र मुरुप हमेशा रहता है बंद

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र इन दिनों हमेशा बंद रहता है. जिसके कारण पंचायत के लगभग सैकड़ों ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है. जानकारी हो कि पूर्व में यह स्वास्थ्य उपकेंद्र जजर्र भवन में संचालित हो रहा था, लेकिन वर्तमान में यह नवनिर्मित दोमंजिला भवन […]

विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र इन दिनों हमेशा बंद रहता है. जिसके कारण पंचायत के लगभग सैकड़ों ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है.
जानकारी हो कि पूर्व में यह स्वास्थ्य उपकेंद्र जजर्र भवन में संचालित हो रहा था, लेकिन वर्तमान में यह नवनिर्मित दोमंजिला भवन में संचालित होता है. स्वास्थ्य उपकेंद्र के हमेशा बंद रहने से ग्रामीणों को छोटी- मोटी इलाज के लिए भी झोला छाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है.
सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों तक सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाएं चलायी जा रही है, लेकिन इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से बनायी गयी लाखों रुपये की मुरुप का यह स्वास्थ्य उपकेंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए इस उपकेंद्र को लगातार चलना अति आवश्यक है क्योंकि छोटे इलाज के लिए भी सरायकेला व गम्हरिया जाना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola