महिलाएं बनें स्वावलंबी

Updated at : 09 Mar 2015 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं बनें स्वावलंबी

सरायकेला : महिला काफी सशक्त हैं. महिला अपनी शक्ति को पहचाने और दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बनें. उक्त बातें जिला परिषद की अध्यक्ष शकुंतला महाली ने सदर अस्पताल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि परिवार व समाज के लिए महिलाओं की भूमिका अहम हैं. महिलाएं अपने […]

विज्ञापन
सरायकेला : महिला काफी सशक्त हैं. महिला अपनी शक्ति को पहचाने और दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बनें. उक्त बातें जिला परिषद की अध्यक्ष शकुंतला महाली ने सदर अस्पताल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि परिवार व समाज के लिए महिलाओं की भूमिका अहम हैं. महिलाएं अपने को अबला नहीं समङों, वह सबला हैं.
उन्होंने कहा कि काम के साथ- साथ परिवार का ध्यान रखना भी महिलाओं की जिम्मेदारी है. महिलाएं स्वावलंबी बने और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनें. उन्होंने सरकार द्वारा संचालित स्वावलंबी योजनाओं का लाभ लेने की बातें भी कही. कार्यक्रम में सिविल सजर्न डॉ कलानंद मिश्र ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं.
आज देश व समाज की कई महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं. एसीएमओ डॉ एसके झा ने कहाकि महिलाओं के बिना समाज का सर्वागीण विकास संभव नहीं हैं. कार्यक्रम को डीटीओ डॉ एपी सिन्हा, डीएलओ डॉ किरण चोपड़ा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रियरंजन ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन डीआरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारती मंडल ने किया. मौके पर डॉ प्रदीप कुमार, डीपीएम विनय कुमार के अलावा सहियाएं , एएनएम व अन्य महिलाएं उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola