दुर्घटना में सात यात्री घायल

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के जरियाडीह के निकट राष्ट्रीय राजपथ संख्या 33 में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में सात यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में दाखिल किया गया है़ जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय जमशेदपुर से चांडिल की ओर यात्री लेकर जा […]
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के जरियाडीह के निकट राष्ट्रीय राजपथ संख्या 33 में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में सात यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में दाखिल किया गया है़
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय जमशेदपुर से चांडिल की ओर यात्री लेकर जा रहे यात्री वाहन कमांडर संख्या जेएच 05 के 5125 को उसी दिशा में जा रहे मालवाहक वाहन संख्या डब्ल्यूबी 33 सी 0761 ने जोरदार धक्का मार दी. वाहन के धक्के से कमांडर में सवार सात यात्री घायल हो गय़े घायलों में मानिक पोद्दार (35) की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है़ इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों में जानकी गोराई (55), वरुण मंडल (30), कार्तिक गोराई (52), मंगली मुमरू (20), मालती सोराय (60) एवं जानकी मुमरू (18) शामिल है़ दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए 1033 जीवन रक्षक एंबुलेंस से जमशेदपुर पहुंचाया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




