संघ को मजबूत करने में स्वंयसेवकों की भूमिका अहम:सिंहदेव

Updated at : 08 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
संघ को मजबूत करने में  स्वंयसेवकों की भूमिका अहम:सिंहदेव

/रफोटो8एसेकएल7-शिविर में शामिल स्वंयसेवकप्रतिनिधि, सरायकेलाबिरसा मुंडा स्टेडियम में आरएसएस का परिचय शिविर आयोजित किया गया. शिविर में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा परिचय प्राप्त करते हुए शारीरिक व्यायाम किया गया. मौके पर संघ के कार्यवाहक प्रमुख प्रणव सिंहदेव ने कहा कि संघ का विस्तार 1925 से अब तक केवल जिला भर में ही हो पाया है, […]

विज्ञापन

/रफोटो8एसेकएल7-शिविर में शामिल स्वंयसेवकप्रतिनिधि, सरायकेलाबिरसा मुंडा स्टेडियम में आरएसएस का परिचय शिविर आयोजित किया गया. शिविर में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा परिचय प्राप्त करते हुए शारीरिक व्यायाम किया गया. मौके पर संघ के कार्यवाहक प्रमुख प्रणव सिंहदेव ने कहा कि संघ का विस्तार 1925 से अब तक केवल जिला भर में ही हो पाया है, जबकि प्रखंड स्तर पर इसका विस्तार नहीं हो पाया है. संघ का मजबूतीकरण करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति तक इसे ले जाने की आवश्यकता है. इसके लिए सभी संघ के स्वंय सेवकों को महती भूमिका अदा करनी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय जनता पार्टी, स्वदेशी जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसी अनेक इकाइयां संघ के तहत समाज के विभिन्न हिस्सों पर काम करती आ रही है. मौके पर संपर्क प्रमुख गौर गोविंद साह, शारीरिक प्रमुख दीपक कुमार, नारायण जी, पुलक,अशोक कुमार, जिला प्रमुख कार्तिक परिच्छा के अलावा अन्य स्वंयसेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola