राजखरसावां : जोर पकड़ने लगी है हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Updated at : 20 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजखरसावां : जोर पकड़ने लगी है हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

– हस्ताक्षर अभियान चल कर रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया.20केएसएन 2 : राजखरसावां रेलवे स्टेशनसंवाददाता, खरसावांचक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले राजखरसावां जंक्शन में यात्री सुविधा बढ़ाने समेत हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है. राजखरसावां रेलवे स्टेशन के लिए आवश्यक यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

– हस्ताक्षर अभियान चल कर रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया.20केएसएन 2 : राजखरसावां रेलवे स्टेशनसंवाददाता, खरसावांचक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले राजखरसावां जंक्शन में यात्री सुविधा बढ़ाने समेत हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है. राजखरसावां रेलवे स्टेशन के लिए आवश्यक यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चला कर एक ज्ञापन भी डाक से रेल मंत्री के पास भेजा गया. रेल मंत्री के नाम भेजे गये ज्ञापन में मुख्य रुप से स्थानीय लोगों ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन में हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव करने की मांग की है. राजखरसावां में उक्त ट्रेन के ठहराव से न सिर्फ राजखरसावां अपितु आस पास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा. राजखरसावां रेलवे स्टेशन से रेलवे को यात्री किराये के रुप में प्रति माह 11 से 12 लाख रुपये तक की राजस्व की प्राप्ति होती है. उक्त ट्रेन के ठहराव से न सिर्फ क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola