जिला फुटबॉल लीग के समापन को लेकर डीएसए की बैठक

Updated at : 11 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग के समापन को लेकर डीएसए की बैठक

– 13 फरवरी को होगा अर्जुना कप का समापनचाईबासा के समाजसेवी राज कुमार साह, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो व सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा को खेल रत्न प्रदान किया जायेगा संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का समापन 13 फरवरी को सरायकेला […]

विज्ञापन

– 13 फरवरी को होगा अर्जुना कप का समापनचाईबासा के समाजसेवी राज कुमार साह, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो व सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा को खेल रत्न प्रदान किया जायेगा संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का समापन 13 फरवरी को सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में होगा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रुप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुआ व कोल्हान के अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. डीएसए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला फुटबॉल लीग के समापन समारोह में दोपहर डेढ़ बजे से नाइजीरिया की टीम व टाटा फुटबॉल एकेडमी टीम के बीच प्रदर्शनी मैच खेला जायेगा. मौके पर नागपुरी, छऊ के साथ- साथ कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. खेल क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने के लिए चाईबासा के समाजसेवी राज कुमार साह, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो व सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा को खेल रत्न भी प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola