खरसावां : शुरु डैम से दूर होगी सिंचाई की समस्या

संवाददाताखरसावां . खरसावां कुचाई के महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई योजना का निर्माण कार्य माह के अंत से शुरू हो जायेगा. 64.90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिंचाई योजना से क्षेत्र में सिंचाई की समस्या दूर हो जायेगी. इसके लिये वशिष्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को संवेदक बनाया गया है. कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को […]
संवाददाताखरसावां . खरसावां कुचाई के महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई योजना का निर्माण कार्य माह के अंत से शुरू हो जायेगा. 64.90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिंचाई योजना से क्षेत्र में सिंचाई की समस्या दूर हो जायेगी. इसके लिये वशिष्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को संवेदक बनाया गया है. कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को डैम निर्माण स्थल में जाकर मुआयना किया. 2004 में इस योजना का तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व तत्कालीन सांसद सुशीला केरकेट्टा ने शिलान्यास किया था. शुरु सिंचाई परियोजना एक नजर में :सिंचित क्षेत्र : हुडांगदा, पतपत, रीडिंगदा, नारायणबेड़ा, कांटाडीह, बरजुडीह, टांकोडीह, हरिभंजा, रामपुर, दामादिरी व पुनीबुढ़ीप्रस्तावित जल संग्रह : 187 हेक्टेयर मीटर सिंचाई क्षमता : 4800 हेक्टेयरजलाशय का पूर्ण जल स्तर : 271.64 मीटरजलाशय की क्षमता : 277.98 हेक्टेयर मीटरडैम की लंबाई : 165.85 मीटरऊंचाई : 35.06 मीटरनहर की लंबाई : 11.61 किलोमीटर अधिकतम स्पाकित जल स्रोत : 987 क्यूसेकमानसून वर्षा : 2382.70 मिलीमीटरडूब क्षेत्र : 296.72 हेक्टेयरडूब गांव : लखनडीह, चैतनपुर व रेयाडदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




