पेंशन संबंधी 70 मामलों का किया गया निराकरण
Updated at : 10 Feb 2015 11:59 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में पेंशन संबंधी मामलों की सुनवाई हेतु बैठक संपन्न हुई. बैठक में भवन प्रमंडल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी विभागों के पेंशन संबंधी 70 मामलों की सुनवाई हुई और उन मामलों का निराकरण किया गया. बैठक में उपायुक्त ने जितने भी लंबित पड़े पेंशन […]
विज्ञापन
सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में पेंशन संबंधी मामलों की सुनवाई हेतु बैठक संपन्न हुई. बैठक में भवन प्रमंडल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी विभागों के पेंशन संबंधी 70 मामलों की सुनवाई हुई और उन मामलों का निराकरण किया गया.
बैठक में उपायुक्त ने जितने भी लंबित पड़े पेंशन संबंधी मामले हैं, उनका अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मियों को पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़े. मौके पर उपसमाहर्ता नीलम लता, सीएस डॉ कलानंद मिश्र के अलावे कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




