अभिजीत प्रकरण पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

Updated at : 09 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
अभिजीत प्रकरण पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतिनिधि, सरायकेलाखरसावां के टोटातोलबादी मौजा स्थित अभिजीत स्टील प्लांट से विगत 20 जनवरी को लोहा ले जा रहे छह ट्रेलर को पुलिस द्वारा जब्त करने के मामले में जोनल आइजी ने दो सिपाही को निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिस कर्मी विक्रम तामसोय व विदेश पांडेय हैं. मालूम हो कि 21 जनवरी को अभिजीत स्टील […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलाखरसावां के टोटातोलबादी मौजा स्थित अभिजीत स्टील प्लांट से विगत 20 जनवरी को लोहा ले जा रहे छह ट्रेलर को पुलिस द्वारा जब्त करने के मामले में जोनल आइजी ने दो सिपाही को निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिस कर्मी विक्रम तामसोय व विदेश पांडेय हैं. मालूम हो कि 21 जनवरी को अभिजीत स्टील प्लांट से छह ट्रेलर में लोहा ले जाया जा रहा था. जांच के क्रम में इन ट्रेलरों को कोलाबिरा के पास पकड़ कर जब्त कर लिया गया था. मामले पर कंपनी प्रबंधन ने डीजीपी से शिकायत कर गलत ढंग से ट्रेलर जब्त करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी. इस पर डीजीपी ने जांच का जिम्मा रांची के जोनल आइजी एमएस भाटिया को सौंपा था. पिछले 28 जनवरी को जोनल आइजी एमएस भाटिया ने सरायकेला पहुंच कर मामले की जांच की थी. इसी मामले सोमवार को विक्रम तामसोय व विदेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola