64.90 करोड़ की लागत से बनेगी सुरु सिंचाई परियोजना

Updated at : 09 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
64.90 करोड़  की लागत से बनेगी सुरु सिंचाई परियोजना

– माह के अंत तक शुरू हो जायेगी सुरु सिंचाई योजना का कार्य- योजना के पूरा होते ही दूर होगी क्षेत्र की सिंचाई समस्याएं संवाददाताखरसावां : खरसावां कुचाई की महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई योजना का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जायेगा. 64.90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिंचाई योजना को ढ़ाई वर्ष […]

विज्ञापन

– माह के अंत तक शुरू हो जायेगी सुरु सिंचाई योजना का कार्य- योजना के पूरा होते ही दूर होगी क्षेत्र की सिंचाई समस्याएं संवाददाताखरसावां : खरसावां कुचाई की महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई योजना का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जायेगा. 64.90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिंचाई योजना को ढ़ाई वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए वशिष्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को संवेदक बनाया गया है. उक्त सिंचाई योजना के पूरा होने से क्षेत्र में सिंचाई की समस्या ही दूर हो जायेगी. 2004 में इस योजना का तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व तत्कालीन सांसद सुशीला केरकेट्टा ने शिलान्यास किया था. /इशुरु सिंचाई परियोजना एक नजर में :- /इसिंचित क्षेत्र : हुडांगदा, पतपत, रीडिंगदा, नारायणबेडा, कांटाडीह, बरजुडीह, टांकोडीह, हरिभंजा, रामपुर, दामादिरी व पुनीबुढ़ीप्रस्तावित जल संग्रह : 187 हेक्टमीटर सिंचाई क्षमता : 4800 हेक्टयरजलाशय का पूर्ण जल स्तर : 271.64 मीटरजलाशय की क्षमता : 277.98 हे मीटरडैम की लंबाई : 165.85 मीटरऊंचाई : 35.06 मीटरनहर की लंबाई : 11.61 किलो मीटरअधिकतम स्पाकित जल स्रोत : 987 क्यूसेकमानसून वर्षा : 2382.70 मिलीमीटरडूब क्षेत्र : 296.72 हेक्टेयरडूब गांव : लखनडीह, चैतनपुर व रेयाडदा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola