सेवानिवृत बीइइओ मेघनाथ महतो को दी गयी विदाई

Updated at : 09 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत बीइइओ मेघनाथ महतो को दी गयी विदाई

– शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है : सुरेश – सात सेवानिवृत शिक्षकों को भी दी गयी विदाई – विदाई समारोह में मौजूद थे कई शिक्षक9 केएसएन 7 या 8 : विदाई समारोह का उदघाटन करती जिप सदस्या एमलेन नाग व अन्य अतिथिसंवाददाता, खरसावां कुचाई के सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी […]

विज्ञापन

– शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है : सुरेश – सात सेवानिवृत शिक्षकों को भी दी गयी विदाई – विदाई समारोह में मौजूद थे कई शिक्षक9 केएसएन 7 या 8 : विदाई समारोह का उदघाटन करती जिप सदस्या एमलेन नाग व अन्य अतिथिसंवाददाता, खरसावां कुचाई के सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मेघनाथ महतो को सोमवार को स्थानीय आम बागान मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर हाल ही में सेवानिवृत हुए सात शिक्षक अर्जुन सिंह मुंडा, बुधन लाल सोय, गोमिया सिंह मुंडा, सोना माई सोय, मुचीराय सिंह मुंडा, गोपीनाथ पाहन व जोन पुरती को भी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष, जिला परिषद सदस्य एमलेन नाग, बीडीओ साइमन मरांडी ने सेवानिवृत बीइइओ मेघनाथ महतो व सात शिक्षकों को उपहार दिये तथा सुखमय जीवन की कामना की. जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने कहा कि सेवानिवृत हुए बीइइओ व अन्य सात शिक्षकों ने कुचाई में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है. इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद सदस्य एमलेन नाग, कृषि पदाधिकारी विद्या भूषण सिंह, वर्तमान बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान, राजनगर बीइइओ मनमोहन महतो, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य रुप से शिक्षक अरविंद कुमार, भैरव चंद्र दास, नाथओ महतो, सुधाकर ठाकुर, श्रीराम हो समेत काफी संख्या में शिक्षक व स्थानीय लोग उपस्थित थे. कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहन नृत्य पेश कर लोगों का मन भी मोहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola