पुंजीपति की सरकार से गरीबों का कभी भला नहीं हो सकता: सोनाराम बोदरा

Updated at : 09 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुंजीपति की सरकार से गरीबों का कभी भला नहीं हो सकता: सोनाराम बोदरा

– जनविरोधी नीति के खिलाफ किया घेराव फोटो9एसेकेल7- घेराव कार्यक्रम में बैठे झामुमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय नीति घोषित किये बिना शिक्षक नियुक्ति प्रक्रि या शुरू करने व भूमि अधिग्रहण नीति में सुधार करने के प्रस्ताव के खिलाफ झामुमो ने सोमवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव कार्यक्र म में मुख्य रूप से प्रखंड […]

विज्ञापन

– जनविरोधी नीति के खिलाफ किया घेराव फोटो9एसेकेल7- घेराव कार्यक्रम में बैठे झामुमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय नीति घोषित किये बिना शिक्षक नियुक्ति प्रक्रि या शुरू करने व भूमि अधिग्रहण नीति में सुधार करने के प्रस्ताव के खिलाफ झामुमो ने सोमवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव कार्यक्र म में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सोनराम बोदरा उपस्थित थे. संबोधित करते हुए श्री बोदरा ने कहा कि झारखंड सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया है. घेराव के माध्यम से राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार को अवगत कराना चाहते हैं, कि उसकी भूमि अधिग्रहण नीति जनविरोधी है. भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. नगर अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि राज्य में चौदह हजार शिक्षकों में से दस हजार शिक्षकों के पद पर बहारी अभ्यर्थियों की सरकार ने नियुक्ति कर यहां के लोगों का हक मारने का काम किया है.घेराव के माध्यम से सरकार को झामुमो आगाह करना चाह रही है कि यहां के आदिवासी व मुलवासियों का सरकार हक मारने का काम नहीं करे, नहीं तो जन आंदोलन खड़ा हो जायेगा. घेराव कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर गुरुपद महतो, अमुल्यो महतो, माधव मंडल,सुधीर महतो के अलावे कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola