डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का चुनाव संपन्न

Updated at : 08 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का चुनाव संपन्न

फोटो : 8 प्रिय-13 (जे भट्टाचार्य व रत्नेश रत्न).डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का चुनाव संपन्नजे भट्टाचार्य अध्यक्ष व रत्नेश सचिव चुने गयेआदित्यपुर. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का 34 वां द्विवार्षिक अधिवेशन प्रधान डाकघर जमशेदपुर के परिसर में संपन्न हुआ. इस मौके पर संघ का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें जे भट्टाचार्य को […]

विज्ञापन

फोटो : 8 प्रिय-13 (जे भट्टाचार्य व रत्नेश रत्न).डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का चुनाव संपन्नजे भट्टाचार्य अध्यक्ष व रत्नेश सचिव चुने गयेआदित्यपुर. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का 34 वां द्विवार्षिक अधिवेशन प्रधान डाकघर जमशेदपुर के परिसर में संपन्न हुआ. इस मौके पर संघ का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें जे भट्टाचार्य को अध्यक्ष व रत्नेश रत्न को प्रमंडलीय सचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. साथ ही सुरेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. अधिवेशन में संघ के परिमंडलीय सचिव प्रभात रंजन ने डाक कर्मचारियों की समस्याओं से कर्मचारियों को अवगत कराया और डाक प्रशासन से उन समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया. इससे पूर्व अधिवेशन के खुले सत्र का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने डाक विभाग के महत्व व आज के परिप्रेक्ष्य में डाक विभाग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने डाक कर्मचारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इसकी जानकारी जे भट्टाचार्य व रत्नेश ने संयुक्त रूप से दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola