एडीसी ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

– विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण – इंदिरा आवास का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का दिया निर्देश – पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षणसंवाददाता, खरसावां जिला के अपर उपायुक्त संदीप कुमार दोरायबुरु ने खरसावां प्रखंड के आमदा पंचायत में बीडीओ शंकराचार्य सामड़ के साथ विकास योजनाओं का […]
– विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण – इंदिरा आवास का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का दिया निर्देश – पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षणसंवाददाता, खरसावां जिला के अपर उपायुक्त संदीप कुमार दोरायबुरु ने खरसावां प्रखंड के आमदा पंचायत में बीडीओ शंकराचार्य सामड़ के साथ विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. श्री दोरायबुरु ने आमदा में तीन इंदिरा आवास का निरीक्षण किया. उन्होंने हर हाल में इंदिरा आवास का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया. आमदा में पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. पीडीएस दुकान में धोती, साड़ी व लुंगी वितरण का जायजा भी लिया. एडीसी ने उदालखाम गांव में मनरेगा के तहत बन रही मिट्टी मुरुम सड़क व आमदा में कुंआ का भी निरीक्षण किया. उन्होंने विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




