ग्रामीण क्षेत्र के सब सेंटरों में मिले प्रसव कराने की सुविधा : सीएस

सरायकेला. सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा शनिवार को की. बैठक में उन्होंने नियमित टीकाकरण,शिशु मातृत्व स्वास्थ्य योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, फैमली प्लानिंग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिन योजनाओं में कार्य प्रगति काफी धीमी पायी,उनमें तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत […]
सरायकेला. सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा शनिवार को की. बैठक में उन्होंने नियमित टीकाकरण,शिशु मातृत्व स्वास्थ्य योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, फैमली प्लानिंग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिन योजनाओं में कार्य प्रगति काफी धीमी पायी,उनमें तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत प्रत्येक प्रखंड के दस-दस उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व प्रशिक्षित एएनएम को प्रतिनियुक्त कर प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव कि सुविधा मिल सके. बैठक में निर्देश दिया गया कि उन उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा के लिए बिजली पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराया जाये. बैठक में जिस प्रखंड में स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति धीमी पायी गयी, उन योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. मौके पर एसीएमओ डॉ एसके झा, आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल, किरण चोपड़ा, डॉ एपी सिन्हा, डॉ जुझार मांझी के अलावे कई प्रभारी चिकित्सक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




