बाल समागम के पदक विजेताओं का स्वागत

Updated at : 06 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाल समागम के पदक विजेताओं का स्वागत

6 केएसएन 3 : पदक विजेताओं का स्वागत करते स्कूल के शिक्षकसंवाददाता, खरसावां राज्य स्तर पर आयोजित बाल समागम में खरसावां मॉडल स्कूल के शिव शंकर नायक ने एक सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व जिला स्तरीय बाल समागम में भी शिव शंकर ने इस स्पर्द्धा में प्रथम स्थान […]

विज्ञापन

6 केएसएन 3 : पदक विजेताओं का स्वागत करते स्कूल के शिक्षकसंवाददाता, खरसावां राज्य स्तर पर आयोजित बाल समागम में खरसावां मॉडल स्कूल के शिव शंकर नायक ने एक सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व जिला स्तरीय बाल समागम में भी शिव शंकर ने इस स्पर्द्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. निबंध प्रतियोगिता में निशि अग्रवाल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इन दोनों पदक विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया. स्कूल की प्रधान शिक्षिका बासुमती मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों ने पदक विजेताओं का फूल माला पहना कर तथा गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola