आरडीडीइ ने किया सरायकेला प्रखंड संसाधान केंद्र का औचक निरीक्षण

– प्रशिक्षण में चार शिक्षक बिना सूचना के मिले गायब,शो कॉज जारी – बीआरसी में कोई भी काम सही से नहीं हो रहा है : वर्मा – अग्रिम राशि समायोजन कार्य की स्थिति काफी चिंताजनक पायी गयी फोटो6एसेकेल1-निरीक्षण करते आरडीडीइप्रतिनिधि, सरायकेलाकोल्हान के उपशिक्षा निदेशक रजनीकांत वर्मा ने शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र का औचक […]
– प्रशिक्षण में चार शिक्षक बिना सूचना के मिले गायब,शो कॉज जारी – बीआरसी में कोई भी काम सही से नहीं हो रहा है : वर्मा – अग्रिम राशि समायोजन कार्य की स्थिति काफी चिंताजनक पायी गयी फोटो6एसेकेल1-निरीक्षण करते आरडीडीइप्रतिनिधि, सरायकेलाकोल्हान के उपशिक्षा निदेशक रजनीकांत वर्मा ने शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में प्रखंड संसाधन केंद्र में कई प्रकार की अनियमितता सामने आयी. जिस पर नाराजगी जताते हुए आरडीडीइ ने अविलंब सुधार करने अन्यथा कार्रवाई किये जाने की बातें कही. आरडीडीइ जैसे ही प्रखंड संसाधन केंद्र में घुसे तो बीइइओ बाल्मिकी प्रसाद गायब मिले. इसके पश्चात उन्होंने अग्रिम राशि समायोजन की जानकारी हासिल की. इस दौरान अग्रिम राशि के समायोजन कार्य की स्थिति काफी चिंताजनक पायी गयी. निरीक्षण में पाया कि पूर्व के बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान द्वारा 1,18,000 रुपये अग्रिम लिया गया है. लेकिन यह किस मद से लिया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही इसका समायोजन किया गया है. बीआरसी में चल रहे प्रशिक्षण में चार शिक्षकों को बिना सूचना के प्रशिक्षण से गायब पाये जाने पर उन्हें शो कॉज जारी किया गया. निरीक्षण के पश्चात आरडीडीइ वर्मा ने कहा कि बीआरसी में कोई भी काम सही से नहीं हो रहा है. इसमें और सुधार की जरूरत है. अगर कार्य में सुधार नहीं लाया जाता है, तो कर्मियों व पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




