स्वाइन फ्लू को लेकर जिला में हाई अलर्ट घोषित

Updated at : 06 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर जिला में हाई अलर्ट घोषित

– सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश प्रतिनिधि, सरायकेला देशभर में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर सरायकेला खरसावां जिला को भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. स्वाइन फ्लू को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. साथ ही […]

विज्ञापन

– सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश प्रतिनिधि, सरायकेला देशभर में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर सरायकेला खरसावां जिला को भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. स्वाइन फ्लू को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सदर अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड का भी गठन किया गया है, ताकि अगर इस तरह के कोई मरीज मिलते है तो उक्त वार्ड में उन्हें भरती किया जा सके . इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिला में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. साथ ही इससे निपटने के लिए दवा आदि भी अस्पतालों में उपलब्ध करायी गयी है. स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में उपलब्ध है. जिला में इसकी जांच की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला में कई रेलवे स्टेशन है. जो हावड़ा मुंबई रेल मार्ग है और यात्रियों का आना-जाना रहता है. उन्होंने खासकर रेलवे क्षेत्र से जुड़े मरीजों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिये जाने की बातें कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola