नगर पंचायत उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 13 को

Updated at : 05 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 13 को

सरायकेला. नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अरविंद कवि के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 13 फरवरी को नगर पंचायत कार्यालय में आहूत की गयी है.अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त द्वारा जिला मेसो परियोजना पदाधिकारी भीष्म कुमार को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मामले पर उपाध्यक्ष पर लगे आरोपों पर नगर पंचायत सरायकेला से […]

विज्ञापन

सरायकेला. नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अरविंद कवि के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 13 फरवरी को नगर पंचायत कार्यालय में आहूत की गयी है.अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त द्वारा जिला मेसो परियोजना पदाधिकारी भीष्म कुमार को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मामले पर उपाध्यक्ष पर लगे आरोपों पर नगर पंचायत सरायकेला से जिला प्रशासन द्वारा मंतव्य मांगा गया है. गौरतलब है कि विगत दिनों नगर पंचायत बोर्ड कि बैठक में पांच वार्ड पार्षदों ने उपाध्यक्ष अरविंद कवि पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग उपायुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी से की थी. मामले पर उपायुक्त ने वार्ड पार्षदों के आरोप पर संज्ञान लेते हुए 13 फरवरी को बैठक करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola